हमारी कहानी (Our Story)

shoksandesh.com - मुश्किल समय में आपका डिजिटल साथी

क्यों बनाया हमने Shoksandesh?

Shoksandesh की शुरुआत किसी बिजनेस आइडिया से नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत परेशानी और संघर्ष से हुई थी। एक समय मुझे अपने परिवार के लिए लोगों को आमंत्रित करने के लिए एक शोक संदेश कार्ड बनवाना था।

मैं कार्ड बनवाने के लिए पास की एक दुकान पर गया, लेकिन वहां जाने के बाद मुझे बहुत निराशा हुई। दुकानदार के पास न तो अच्छे डिजाइन थे और न ही उसे यह पता था कि कार्ड में क्या और कैसे लिखना है। घर का मैं अकेला सदस्य था जो यह सब संभाल रहा था, और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं।

दुकान-दुकान भटकने में मेरा कीमती समय भी बर्बाद हुआ और काम भी नहीं हुआ। उस दिन मुझे अहसास हुआ कि जब कोई व्यक्ति अपने किसी प्रियजन को खोता है, तो वह पहले से ही मानसिक दबाव में होता है, ऐसे में कार्ड बनवाने के लिए भटकना उसकी परेशानी को और बढ़ा देता है।

बस इसी परेशानी को दूर करने के लिए हमने shoksandesh.com बनाया। ताकि किसी और को वह सब न झेलना पड़े जो मैंने झेला।

हमारा उद्देश्य (Mission)

हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति, चाहे वह कहीं भी हो, 24 घंटे में कभी भी अपने मोबाइल से एक प्रोफेशनल और सुंदर शोक संदेश कार्ड बना सके। आपको किसी ग्राफिक डिजाइन स्किल की जरूरत नहीं है।

हमने इसे आसान बनाया

हमने कार्ड के लिए जरूरी सारे टेक्स्ट और स्लोगन पहले से लिखकर रखे हैं। आपको बस नाम और तारीख भरनी है। आपका कार्ड मिनटों में तैयार हो जाता है जिसे आप तुरंत WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं।

Shoksandesh की विशेषताएं

समय की बचत

अब दुकान जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 2 मिनट में कार्ड तैयार करें।

बेहतरीन डिजाइन

हमने अनुभवी डिजाइनरों के साथ मिलकर प्रीमियम टेम्पलेट्स तैयार किए हैं।

लिखा-लिखाया कंटेंट

शोक संदेश में क्या लिखना है, इसकी चिंता छोड़ें। हमने सब तैयार रखा है।

24/7 उपलब्धता

दुख की घड़ी समय देखकर नहीं आती, इसलिए हमारी सेवा हमेशा चालू है।